26 C
Dehradun
Thursday, February 26, 2026


spot_img

डोबरा चांठी पुल पर योग कार्यक्रम का आयोजन

टिहरी। राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आज डोबरा चांठी पुल पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मा. विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय एवं अन्य गणमान्यों द्वारा किया गया। जनपद टिहरी का प्रतीकात्मक स्थल डोबरा चांठी पुल पर योग करने का उद्देश्य मन, मस्तिष्क और शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं जनपद का सतत विकास करना है। इस मौके पर विधायक ने सभी को राज्य स्थापना के रजत जयंती की बधाई देते हुए कहा कि मा.प्रधानमंत्री जी ने योग को विश्व पटेल में पहचान दिलाने का काम किया है। मा.प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से कहा है कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है और मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तराखंड राज्य को अग्रणी राज्यों में शामिल करने हेतु संकल्प लिया गया है, जिसको सिद्ध करने में सभी की जन सहभागिता आवश्यक है।
योग कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्साधिकारी आयुष विंग सिद्धि मिश्रा द्वारा योग शिक्षकों की उपस्थिति में मन, मस्तिष्क एवं पूरे शरीर की तंत्रिका तंत्र को मजबूती प्रदान करने तथा शरीर की विभिन्न व्याधियों में लाभ पहुंचाने वाले आसन एवं प्राणायाम करवाए गए। साथ ही विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त लोगों को आसन के अनुरूप आसन करने और न करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, आर्धकुशासन, शशकासन, वक्रासन, मकरासन, सरल भुजंगासन, सेतुबंध आसान, पादहस्तासन, अर्धलासन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम, कपालभाति, नाड़ी शोधन प्राणायाम, शीतली प्रणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि आसन किए। बताया गया कि यह आसन एवं प्राणायाम, एकाग्रता बढ़ाने, मेरुदंड को मजबूत एवं लचीला बनाने, शरीर को दृढ़ करना, पाचन शक्ति को बढ़ाने, पीठ एवं गर्दन की मांस पेशियों को मजबूत करने, पाचन तंत्र को मजबूत करने, कमर की निचली मांस पेशियों को मजबूत बनाने, कब्ज दूर करने, वात से राहत दिलाने, मन को शांत करने, जांघ एवं नितंब के अतिरिक्त वसा को कम करने, कफ विकार को कम करने के साथ आर्थराइटिस, उच्च रक्तचाप, अस्थमा, दृष्टि दोष आदि में लाभदायक हैं। इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चम्बा शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख चम्बा सुमन सजवाण, एडीएम अवधेश कुमार सिंह, एएसपी जे.आर. जोशी, डीडीओ मो असलम, सीएमओ श्याम विजय, एसडीएम संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, मीडिया एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!