देहरादून 8 मई, भारत सरकार ने पिछले दो हफ़्तों से कोविड-19 मामलों में लगातारवृद्धि होने वाले 30 ज़िलों की सूची जारी की है। इनमें कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन व मैसूर, चेन्नई (तमिलनाडु) और महाराष्ट्र के सतारा व सोलापुर हैं। इसके अलावा, हरियाणा का गुरुग्राम व फरीदाबाद, पटना (बिहार) और देहरादून (उत्तराखंड) है। वहीं, केरल के कोल्लम, कन्नूर, पल्लकड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और मल्लपुरम आदि हैं।
ज्ञात हो भारत सरकार ने देश में पिछले दो हफ़्तों से कोविड-19 मामलों में लगातारवृद्धि होने वाले 30 ज़िलों की सूची में उत्तराखंड की राजधानी देहरदून समेत 30 जिले हैं। इस सूची में देहरादून को 16वां स्थान मिला है जब की इसमें सबसे अधिक 10 जिले केरल के हैं इसके बाद 7 जिले आंध्र प्रदेश, 3 जिले कर्नाटक, 2-2 जिले महाराष्ट्र, बंगाल और हरियाणा के हैं और 1-1 जिले के साथ तमिलनाडु, उत्तराखंड , बिहार और अंत में ओडिशा है। अब गेंद राज्यों के पाले में है देखने वाली बात यह है की देश की सबसे अधिक आबादी वाले उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश का एक भी जिला इस सूची में नहीं है। अब इन राज्यों सामने यह चुनौती है की वह अंतिम उपाए लॉकडाउन के साथ क्या सार्थक कदम उठायें की स्थिति काबू में लाया जा सके।





