23.4 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

एम्स में भर्ती मुख्यमंत्री और उनके परिवार की सेहत की दुआ मांग चढ़ाई चादर

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और उनके परिवार की अस्वस्थ्य होने की व दिल्ली एम्स में भर्ती होने का जैसी ही समाचार आया सभी धर्मो से सम्बन्धित प्रार्थना दुवाओं अरदास का सिलसिला जारी हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी व उनके परिवार के शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही है।


इसी क्रम में आज शादाब शम्स राज्य मंत्री पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज द्वारा पीर बाबा जमाल शाह की पाक दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुख्यमंत्री व उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की दुवायें मांगी गयी।
इस अवसर पर शादाब शम्स ने कहा आज हम पीर साहब की दरगाह पर उस व्यक्ति के लिये दुआ मांगने आये है जिसने प्रदेश भर की जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा की योजना देने का काम किया है। ऐसे मुख्यमंत्री के लिये समाज व प्रदेश का हर धर्म से जुडा़ व्यक्ति उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। और सबके हाथ उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामनाओं को लेकर मांगी गयी दुवाओं के लिये उठे है।


ज्ञात हो कि बाबा सैयद जमाल शाह की बड़ी मान्यता और विश्वास है कि उनके दरगाह से कोई खाली नहीं लौटता सभी दुवायें कबूल होती है। इस चादर पोषी में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भाजपा संजीव वर्मा, अल्संख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गुल्फाम शेख, वक्फ बोर्ड के ट्रिब्यूनल सदस्य नदीम जैदी, प्रदेश मंत्री हाजी सलीम महानगर अध्यक्ष जावेद आलम व मंत्री फराज खान, आसिफ शेख, शमशाद कुरैशी, इसरार कुरैशी साजिद मलिक, मेहताब अली सुफी फुरकान सहित उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री उनके परिवार सहित पूरी दुनिया को कोरोना से शीघ्र मुक्ति मिले ऐसी दुआ मांगी गयी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!