24.7 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026


spot_img

महानगर कांग्रेस ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

देहरादून 23 फरवरी। आज महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून द्वारा आयोजित प्रख्यात सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं “पहाड़ के अंबेडकर” के रूप में विख्यात Munshi Hariprasad Tamta की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन, देहरादून में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर 23 फ़रवरी को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने अपने संदेश में कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का जीवन सामाजिक समता, शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई का प्रेरणास्रोत है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करें। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्वर्गीय टम्टा जी ने वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 23 फ़रवरी को “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाकर कांग्रेस पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा का संघर्ष आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में समरसता स्थापित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ मदन लाल,अभिषेक तिवारी, शुष्यंत वोहरा,मुकेश सोनकर, अनूप कपूर,किशन कुमार,सूरज छेत्री, अर्जुन पासी, वीरेंद्र चौहान,दिनेश कौशल, अंजू भारती, संजय भारती,गुरनैन सिंह,मोहन थापली,विकास ठाकुर,अनूप सक्सेना, शेखर कुमार,करण गगट,नीरज पाल,नितेश राजोरिया,संजय उनियाल, वीरेंद्र पंवार ,अनिरुद्ध डोबरियाल, अभिषेक पासी, अतुल सक्सेना, अशोक कुमार, तौकीर अहमद, शुभम खरोला आदि मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!