देहरादून। आज देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल के कार्यालय में लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खरकवाल ने शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान देहरादून की डोईवाला विधानसभा के सम्मानित विधायक ब्रिजभूषण गैरोला भी उपस्थित रहे। शहर के समग्र विकास, स्वच्छता अभियान एवं नागरिक सुविधा विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अत्यंत सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। श्रीमती खरकवाल के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन से निरंतर प्रेरणा मिलती है। नगर हित में मिलकर कार्य करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, उनके इस आगमन हेतु हृदय से आभार।




