16.2 C
Dehradun
Monday, March 2, 2026


spot_img

कर्णप्रयाग पुलिस बनी बच्चों की “दोस्त”

चमोली। आज लिटिल फ्लावर स्कूल, कर्णप्रयाग के नन्हें-मुन्नें बच्चों ने “दोस्त पुलिस” कार्यक्रम के अंतर्गत कोतवाली कर्णप्रयाग का भ्रमण किया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट ने बच्चों से मित्रवत अंदाज़ में बातचीत करते हुए उन्हें पुलिस की जिम्मेदारियों, संविधान के महत्व और आम नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्सुकता से प्रश्न पूछे, जिनका प्रभारी निरीक्षक ने सहज और प्रेरणादायक जवाब दिया। बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव और आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की मदद लेने के तरीक़ों के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।
“दोस्त पुलिस” जैसी पहल से न केवल बच्चों और पुलिस के बीच भरोसे का रिश्ता और मज़बूत होता है, बल्कि बच्चों के मन से पुलिस का डर भी दूर होता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!