देहरादून 25 जून, आज शुक्रवार को उत्तराखंड शासन ने 7 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। पीसीएस अधिकारी रामदत्त पालीवाल बने अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी, परितोष वर्मा से हटाया उपायुक्त गन्ना काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार, विवेक राय बने उपायुक्त गन्ना काशीपुर, मोहम्मद नासिर बने सिंह सचिव कौशल विकास विभाग उत्तराखंड शासन, जगदीश लाल बने परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार, प्रकाश चंद दुमका से महाप्रबंधक सिडकुल का चार्ज हटाया गया है तथा पीसीएस अरविंद कुमार पांडे महाप्रबंधक सिडकुल बनाया गया है।




