20.7 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


spot_img

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति ने निर्धन परिवार की कन्या का विवाह कराया सम्पन्न

देहरादून 12 जून, आज सोमवार को गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति द्‍वारा समिति की अध्यक्षा कमला थापा अध्यक्षता में बद्री विशाल वैडिंग प्वाइंट डाकरा में एक बेहद निर्धन परिवार की कन्या का विवाह सम्पन्न कराया गया। इस पुनीत कार्य में आॕलम्पस हाई के डायरेक्टर कुणाल शमशेर मल्ल, गोर्खाली सुधार सभा, वरिष्ठ समाजसेवी विष्णु प्रसाद गुप्ता एवं समस्त तीज समिति सदस्यों ने भी सहयोग किया।

मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने अवगत कराया कि हरितालिका तीज समिति द्‍वारा तीज उत्सव मेला के साथ -साथ ,समय -समय पर जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता,शिक्षा के क्षेत्रमें मेघावी छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान, युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहन हेतु किट देकर सहयोग ,पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण अभियान आदि कार्य भी करती है।

आज इस कन्या के विवाह में तीज समिति की संरक्षक गोदावरी थापली, सुनीता क्षेत्री, पूजा सुब्बा चंद, ज्योति कोटिया, मधु खनाल, विनिता क्षेत्री, सीमा शाही, पुष्पा क्षेत्री, माया पँवार, विनिता खत्री, प्रभा शाह, नीलकमल चंद, – सभी ने नवविवाहित वर-वधु कोअपना आशीर्वाद एवं खुशहाल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!