- पटेलनगर पुलिस को मिली बडी सफलता, घर मे अकेले निवास करने वाली वृद्व महिला से लूट कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
देहरादून 11 मार्च, थाना पटेलनगर पर शिकायतकर्ता विनीता ध्यानी पत्नी राकेश ध्यानी निवासी न्यू बसन्त बिहार एनक्लेव, थाना बसन्त विहार, जनपद देहरादून ने बीती 4 मार्च को एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी माता कमलेश धवन अपने घर भण्डारी बाग नियर शिवराम उनियाल स्कूल देहरादून मे अकेली रहती थी। मै, मेरी बड़ी बहन व मेरी भतीजी रोज सुबह शाम उनसे फोन पर बात करते थे, किन्तु 3 मार्च की रात को व अगले दिन सुबह हमारे द्वारा उन्हे लगातार फोन करने पर उन्होने फोन नही उठाया तो हमने उनके घर के सामने स्थित टेलर को फोन करके घर मे जाकर माता जी को देखने के लिए कहा, जब उसने घर के अन्दर जाकर देखा तो मेरी माता जी फ्रिज के बगल मे खून से लथपथ अवस्था मे जमीन पर गिरी पडी थी। जिसकी सूचना उक्त टेलर द्वारा हमे फोन पर दी गई, हम लोग तुरन्त अपनी माता जी को देखने उनके घर पर आये तो देखा कि मेरी माता जी का गला काटकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है और घर का सामान बिखरा पडा था, जिसकी सूचना हमारे द्वारा पुलिस को दी गई। उक्त तहरीर पर तत्काल थाना पटेलनगर पर मुकदमा बनाम अज्ञात दर्ज किया गया, जिसकी विवेचना एसएसआई दीपक सिह रावत के सुपुर्द की गयी।
वृद्व महिला की हत्या की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत डीआईजी/एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर द्वारा एसपी क्राइम सर्वेश पंवार, एसपी सिटी सरिता डोबाल व क्षेत्राधिकारी सदर भाष्कर लाल शाह के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में इंस्पेक्टर इंचार्ज सूर्य भूषण नेगी के नेतृत्व में थाना पटेलनगर/कोतवाली नगर/थाना नेहरु कालोनी व एसओजी देहरादून की कुल 7 टीमें बनाई गयी।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो मौके पर एक वृद्व महिला अपने किचन की बगल मे गैलरी मे जमीन पर खून से लथपथ पडी हुई थी, जिसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर फिल्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया तथा गठित अलग-अलग टीमो द्वारा आस पास के लगभग 200 कैमरों की सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्ध/आपराधिक पृष्ठभूमि के व्यक्तियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी। साथ ही घटना स्थल के आस-पास निवासरत लगभग 150 व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए उनके घटना से पूर्व व घटना के बाद के मूवमेंट के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी तो पूछताछ व सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति बीती 2 मार्च की शाम को मृतका के घर पर जाता दिखाया दिया जो करीब 12 मिनट बाद वापस गया, फुटेज मे व्यक्ति का चेहरा व हुलिया स्पष्ट नही दिखाया दे रहा था, जिसके पश्चात पुलिस द्वारा आस- पास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को लगातार चैक करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति का हुलिया पुलिस टीम को प्राप्त हुआ, जिसके सम्बन्ध में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए जानकारी एकत्रित की गयी तथा 11 मार्च को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त संदिग्ध अभियुक्त महेन्द्र सिह मेहता पुत्र स्व आनन्द सिह मेहता को भण्डारीबाग से गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त चाकू व घटना वाले दिन पहने हुए कपडे व रूपये नगद बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त महेन्द्र सिंह मेहता द्वारा बताया गया कि मैं पिछले 12 वर्षों से देहरादून मे चुक्खु मोहल्ले मे रह रहा था तथा पूर्व में होटल हैरीटेज मे बतौर मैनेजर काम करता था। कोरोना काल के बाद होटल के काम मे काफी कमी आ जाने के कारण पिछले साल दिसम्बर माह में मैने नौकरी छोड दी थी, जिसके बाद से मैं काफी परेशान चल रहा था। मेरी नशे व जुए की लत के कारण दिसम्बर में मेरी पत्नी व बच्चे मुझे छोडकर मुम्बई चले गये थे, वर्तमान में मै देहराखास मे अपनी मुंह बोली बहन प्रीति के मकान मे रह रहा था। आर्थिक स्थिति अच्छी न होने व कर्जा अधिक होने के कारण मै काफी परेशान रहने लग गया था। कुछ दिनो पहले मुझे मुस्लिम कालोनी के पास एक मकान का पता चला, जिसमें एक वृद्ध महिला अकेली रहती थी। बीती 2 मार्च को मै मुस्लिम कालोनी के सामने शिवराम उनियाल स्कूल के पास आया तो मैने देखा कि उक्त मकान में वो महिला अकेली बैठी थी, जिसके बाद मैं बहाने से अन्दर गया और उक्त महिला से बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान मैने उक्त वृद्ध महिला को अपने झासे मे लेकर उनके सम्बन्ध में जानकारी की तो मुझे पता चला कि आजकल वह वृद्ध महिला अकेली रह रही है, मुझे यह भी अहसास हुआ कि वृद्ध महिला के पास काफी जेवरात व नगदी मिल सकती है। मै काफी देर वृद्ध महिला के साथ बैठा रहा, फिर उसके बाद मै वहां से चला गया। उसके बाद मैने रात भर बैठकर वृद्ध महिला के घर में लूटपाट करने की योजना बनाई, चूंकि मुझे यह आभास हो गया था कि वृद्ध महिला चलने व बोलने में लाचार है, जिससे वह थोडा डराने पर आसानी से जेवरात व नगदी दे देगी। योजना के मुताबिक अगले दिन 3 मार्च को मै पुनः दिन मे अपने देहराखास वाले कमरे से एक चाकू लेकर निकला तथा टीएचडीसी कालोनी से होते हुये पत्थरी बाग चौक पर पहुँचा तथा वहां से आम के बाग से बीचो बीच से होते हुये वृद्ध महिला के घर पहुँचा। मुझे यह आभास था कि दोपहर के समय लोगो की आवाजाही कम रहती है, इसलिये मौका देखकर मै तुरन्त वृद्ध महिला के घर मे घुस गया। वहां मैने वृद्ध महिला से बातचीत के दौरान उससे पीने के लिये पानी मांगा जैसे ही वृद्ध महिला अन्दर से पानी लेकर बाहर आने लगी मैने उसे किचन के पास पकड लिया, जिस पर वह चिल्लाने लगी, मैने उसे काफी धमकाने की कोशिश की पर जब वह चुप नहीं हुई तो मैने अपने पास रखे चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही नीचे गिर गयी तथा उसकी गर्दन से काफी खून निकलने लगा। आपसी खींचातानी के दौरान किचन में फ्रिज व टेबल पर रखा सामान नीचे बिखर गया तथा फ्रिज के उपर रखे वाईफाई का कनेक्शन भी टूट गया। जब मुझे इत्मीनान हो गया कि वृद्ध महिला मर चुकी है तब मैने वृद्ध महिला के कमरो की तलाशी शुरु की तो मुझे कोई भी जेवरात नही मिले, कमरे में रखी एक अटैची के अन्दर से एक काले रंग का पर्स मिला, जिसमे कैन्टीन कार्ड व गाडी के कागज थे तथा दूसरे पर्स से 4-5 हजार रुपये रखे थे, जिन्हें मैने निकाल लिया। उसके बाद काफी खोजबीन के बाद भी मुझे घर से कोई जेवरात व और नगदी नही मिली। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशानदेही पर घटना वाले दिन पहने कपडे व घटना मे प्रयुक्त खून लगा हुआ चाकू बरामद कर कब्जे मे लिये गये।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त महेन्द्र सिह मेहता पुत्र स्व आनन्द सिह मेहता निवासी ग्राम पिटूनी पोस्ट व जिला अल्मोडा हाल पता 687 टीएचडीसी कालोनी नियर यूके 07 मोमोज देहराखास थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र -41 वर्ष ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद माल घटना मे प्रयुक्त एक चाकू, अभियुक्त के घटना वाले दिन पहने कपडे, 1670 रूपये नगद, काले रंग का पर्स, जिसमें कैन्टीन कार्ड व गाडी के कागज हैं।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम सूर्य भूषण नेगी, इंस्पेक्टर इंचार्ज कोतवाली पटेलनगर, लोकेन्द्र बहुगुणा, एसओ नेहरु कालोनी, दीपक सिह रावत, एसएसआई कोतवाली पटेलनगर, संजीत कुमार, चौकी इंचार्ज आईएसबीटी, ओमप्रकाश, चौकी इंचार्ज बाजार कोतवाली पटेलनगर, एसआई दीनदयाल सिह, कोतवाली पटेलनगर, एसआई महावीर सिह, कोतवाली पटेलनगर, एसआई सनोज कुमार थाना सहसपुर, एसआई आशीष रावत थाना रायपुर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कोतवाली पटेलनगर, हेड कांस्टेबल सुनीत कुमार, कांस्टेबल विनोद बचकोटी, कांस्टेबल कैलाश पंवार, कांस्टेबल रणवीर प्रजापति, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल अरशद अली, कांस्टेबल रवि शंकर, कांस्टेबल आबिद अली, कांस्टेबल रवि टम्टा थाना डोईवाला, कांस्टेबल दीप प्रकाश थाना रायपुर, कांस्टेबल पंकज मलासी और अनूप मिश्रा कोतवाली पटेलनगर।
देहरादून एसओजी टीम मुकेश त्यागी इंचार्ज एसओजी, दीपक धारीवाल एसओजी इंचार्ज देहात, एसआई हर्ष अरोडा,
कांस्टेबल नरेन्द्र , कांस्टेबल ललित, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल पंकज, कांस्टेबल देवेन्द्र, कांस्टेबल आशीष शर्मा, कांस्टेबल किरन और कांस्टेबल नवनीत।
में
मुकदमा अपराध संख्या मुकदमा दर्ज




