23.4 C
Dehradun
Thursday, March 5, 2026


spot_img

दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग

 देहरादून 05 मार्च। प्रदेश महिला कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किए जाने पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सोशल मीडिया में फर्जी एआई जनरेटेड पोस्टों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी एवं उसके वरिष्ठ नेतागणों की छवि धूमिल किया जाना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कुछ पेज/ग्रुप जिनमें “धाकड़ धामी”, “वसूली अभियान मोर्चा”, “सनातनी धामी” एवं “धामी की धमक” द्वारा निरंतर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेताओं की छवि को धूमिल करने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। इन पेजों के माध्यम से आपत्तिजनक, भ्रामक, तथ्यहीन एवं द्वेषपूर्ण सामग्री प्रसारित की जा रही है। विशेष रूप से आधुनिक तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दुरुपयोग करते हुए झूठे, मनगढ़ंत एवं भ्रामक कंटेंट तैयार कर एक विशेष धर्म का सहारा लेकर कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को आघात पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की सामग्री समाज में भ्रम, वैमनस्य एवं साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न कर सकती है, जो सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था के लिए अत्यंत घातक है। उल्लेखनीय है कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री गणेश गोदियाल जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत जी की छवि को भी इसी प्रकार सोशल मीडिया पर धूमिल किया जा रहा है। इस संबंध में उनके द्वारा लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई गई थी, किंतु आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे असामाजिक तत्वों के मनोबल में वृद्धि हो रही है और वे निरंतर इस प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा किया जा रहा यह कृत्य न केवल सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं एवं सामाजिक एकता के भी प्रतिकूल है। श्रीमती ज्योति रौतेला ने मांग करते हुए कहा कि उपर्युक्त फेसबुक पेजों एवं उनसे जुड़े व्यक्तियों की शीघ्र, निष्पक्ष एवं गहन जांच कर उनके विरुद्ध आईटी एक्ट की सक्षम धाराओं में शिकायत दर्ज कराते हुए नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस प्रशासन इस विषय की गंभीरता को समझते हुए उपरोक्त मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करेगा।
महिला कांग्रेस ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के शिकायती पत्र पर 15 (पंद्रह) दिनों के भीतर यदि उचित एवं प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो प्रदेश महिला कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन हेतु पुलिस मुख्यालय के बाहर बैठने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा, महासचिव निधि नेगी, चन्द्रकला नेगी आदि कांग्रेस पदाधिकारी शामिल थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!