श्रीनगर गढ़वाल, 29 जनवरी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा जारी आदेश में पहली फरवरी से अपने तीनों परिसरों में पठन-पाठन की गाइडलाइन जारी कर दी है। शोध के छात्रों को लैब/ विभाग आने की अनुमति दे दी गई है। जबकि पीएचडी के छात्रों की परीक्षाएं कोविड-19 की स्थिति में हो रहे सुधार को देखते हुए 20 फरवरी के बाद आयोजित की जाएंगी। पीजी प्रयोगात्मक कक्षाएं पहली मार्च से छोटे-छोटे समूह बनाकर रोटेशन अनुसार संपन्न कराई जाएगी, शेष सभी कक्षाएं पहले की भांति ऑनलाइन चलती रहेंगी।
देखें गाइडलाइन





