14.9 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

ब्रेकिंग: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथी तय

देहरादून, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिये गये हैं। इसी के साथ चार धाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उपस्थित रहे। पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री में पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि  “आज से चारधाम यात्रा विधिवत रूप से शुरू हो रही है, मैं सभी श्रद्धालुओं का उत्तराखंड देवभूमि आगमन पर स्वागत करता हूं.ये यात्रा ऐतिहासिक हो, सबकी यात्रा सरल व सुगम हो, सबके मंगल की कामना करता हू। हमारी सरकार सुगम एवं सुरक्षित चार धाम यात्रा हेतु वचनबद्ध है।”

मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से यमुनोत्री धाम के मुख्य पुजारियों एवं वहां उपस्थित समस्त श्रद्धालुजनों को अक्षय तृतीया एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के शुभ अवसर की शुभकामनाएं प्रेषित की।

आज से अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चार धाम यात्रा शुरू हो गई है। उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय कर दी है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि रोजाना 15 हजार श्रद्धालु बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट आज खुल गए हैं जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 8 मई को खुलेंगे। इस साल चार धाम यात्रा में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के आने का है अनुमान है क्योंकि आने वाले कई दिनों के लिए रेजिस्ट्रेशन पहले से ही फुल चल रहे हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!