- उत्तराखंड कांग्रेस के 11 प्रत्याशीयों की सूची को धीरेंद्र प्रताप ने फर्जी बताया, विश्वसनीयता पर उठाये सवाल
- धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों की सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक जारी करते हैं
देहरादून, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आज शाम कुछ शरारती तत्वों ने उत्तराखंड कांग्रेस के 11 संभावित प्रत्याशी की सूची जारी की है, उन्होंने उसको फर्जी बुक करार दिया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि पार्टी की ओर से पार्टी प्रत्याशियों की सूची पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मुकुल वासनिक जारी करते हैं जब की जो सूची मीडिया और अन्य क्षेत्रों में घूम रही है वह बिल्कुल फर्जी है और इस तरह की खबरों पर ना तो कांग्रेसजनों को विश्वास करना है और ना ही आम जनता को और मीडिया को उनका जल्द ही कांग्रेसी चुनाव समिति पार्टी के प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी करेगी जिसका अखबार के लोगों को वह पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को संज्ञान लेना चाहिए।




