16.2 C
Dehradun
Wednesday, February 18, 2026


spot_img

उत्तराखंड के एक और लाल ने दिया अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान, अगले महीने थी शादी

पौड़ी 25 जून, देवभूमि उत्तराखंड के एक और लाल ने देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग क्षेत्र में शरहद की रक्षा में तैनात गढ़वाल राइफल्स की 11वीं बटालियन के राइफलमैन मनदीप सिंह नेगी शहीद हो गए हैं। मनदीप का पार्थिव शरीर कल शनिवार को उनके गांव पहुंचेगा। मनदीप की शहादत की सूचना से उनके गांव सकनोली, पोखड़ा, पौड़ी में मातम पसरा हुआ है।

मनदीप सिंह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिछले वर्ष वह दो माह की छुट्टी में घर आए थे। उसी दौरान उनकी सगाई हुई थी। जुलाई में मनदीप को घर आना था और उनकी शादी की तैयारियां की जानी थी, इससे पहले ही हंसते खेलते परिवार में मातम छा गया है। सूत्रों के अनुसार शहीद मनदीप का पार्थिव शरीर शनिवार तक देहरादून आने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!