14 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026


spot_img

महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस ने किया उपवास

नैनीताल। उत्तराखंड में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर रक्षाबंधन के दिन यानि आज हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास रखा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर पार्क में मौन उपवास रखा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक सुमित हृदयेश ने पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके बाद वह उपवास पर बैठ गये। उपवास के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अपराध बढ़ रहे है। उन्होने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है जिस तरह से आईएसबीटी के पास नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना हुई है उससे प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गयी है प्रदेश का कोई ऐसा जनपद नहीं है जहां रोजाना महिलाओं के साथ रेप और अत्याचार जैसी घटनाएं न हो रही हो, गैरसेंण में होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!