देहरादून। जिलाधिकारी के निर्देशन में आज भिक्षावृत्ति में लिप्त तीन बालिकाओं व तीन बालकों को डोईवाला से भिक्षावृत्ति रेस्क्यू टीम देहरादून द्वारा रेस्क्यू किया गया। बच्चों को जीडी व मेडिकल करवा कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दो बालिकाओं को राजकीय बालिका निकेतन में दो बालकों एक बालिका को राजकीय शिशु सदन, एक बालक को समर्पण (खुला आश्रय) में रखवाया गया।




