25.2 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

पीपलकोटी टनल हादसा: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया टीएचडीसी टनल का निरीक्षण

चमोली। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने शुक्रवार को मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों से स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टनल में फंसे तीन श्रमिकों की तलाश लगातार जारी है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित अन्य बचाव दलों की टीमें पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं। बचाव कार्य के दौरान टनल में जमा पानी को सक्शन पंपों के माध्यम से तेजी से बाहर निकाला जा रहा है, ताकि रेस्क्यू टीमों को अंदर तक पहुंचने में सुविधा मिल सके और अभियान को गति दी जा सके।

सांसद अनिल बलूनी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं राहत-बचाव टीमों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बचाव कार्य में जुटी टीमों का हौसला बढ़ाते हुए निर्देश दिए कि श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं और राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी न रहने दी जाए।

प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों की टीमें लगातार समन्वय के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ा रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img