22 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

नर्सिंग एकता मंच को मिला स्वाभिमान मोर्चा का समर्थन

देहरादून। नर्सिंग कर्मियों के हक की लड़ाई लड़ रहे नर्सिंग एकता मंच को अब और मजबूती मिलती नजर आ रही है आज स्वाभिमान मोर्चा ने नर्सिंग एकता मंच को अपना पूर्ण समर्थन देने एकता विहार धरना स्थल पहुंच कर घोषणा की इस समर्थन के साथ मोर्चा ने हर परिस्थिति में मंच के साथ खड़े रहने का भरोसा भी जताया। इस दौरान मोर्चा के प्रमुख नेता बॉबी पंवार (अध्यक्ष), त्रिभुवनचौहान (उपाध्यक्ष) और भूपेन्द्र कोरंगा विशेष रूप से मौजूद रहे सभी नेताओं ने नर्सिंग एकता मंच के संघर्ष को जायज़ बताते हुए इसे युवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था के भविष्य से जुड़ा अहम मुद्दा बताया। नेताओं ने कहा कि नर्सिंग समुदाय की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत हैं और उनके अधिकारों के लिए यह आंदोलन एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में यदि कोई कठिन परिस्थिति आती है, तो स्वाभिमान मोर्चा हर स्तर पर नर्सिंग एकता मंच के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। इस समर्थन से नर्सिंग एकता मंच के आंदोलन को नई ऊर्जा और व्यापक जनसमर्थन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में वर्षवार भर्ती प्रणाली की बहाली की मांग को लेकर नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 104वें दिन में प्रवेश कर गया। लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे इस आंदोलन के बावजूद अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे अभ्यर्थियों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। धरना दे रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रदेश में लंबे समय से लंबित बैचों के कारण हजारों योग्य युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। कई अभ्यर्थी उम्र सीमा पार करने की कगार पर हैं, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है। अभ्यर्थियों की मांग है कि सभी लंबित बैचों को वर्षवार भर्ती प्रणाली के तहत समायोजित किया जाए तथा रिक्त पदों को भी इसी क्रम में भरा जाए, ताकि पात्र अभ्यर्थियों को न्याय मिल सके।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!