27 C
Dehradun
Sunday, April 5, 2026


spot_img

गैस सिलेंडरों की किल्लत, कैटरिंग व्यवसायी व छोटे भोजनालय संचालक परेशान

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून। जनपद में गैस सिलेंडरों की अपर्याप्त उपलब्धता को लेकर कैटरिंग व्यवसायियों एवं लघु भोजनालय संचालकों में रोष बढ़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिलेंडरों की कमी के संबंध में संबंधित विभाग को लगातार अभ्यावेदन दिए जा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। वर्तमान समय में विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों का सीजन होने के कारण गैस की मांग में अत्यधिक वृद्धि हो गई है। ऐसे में कैटरिंग संचालकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं छोटे भोजनालय संचालकों को भी गैस की कमी के चलते अपने व्यवसाय को सुचारु रूप से चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या का सीधा असर देहरादून में निवास कर रहे प्रवासी लोगों पर भी पड़ रहा है, जो अपने दैनिक भोजन के लिए इन भोजनालयों पर निर्भर हैं। गैस की कमी के कारण उन्हें भी भोजन की उपलब्धता में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

क्षेत्रीय पार्षद मीनाक्षी मौर्य ने इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी श्री के.के. अग्रवाल को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि कैटरिंग व्यवसायियों एवं लघु भोजनालय संचालकों को प्रतिमाह निर्धारित संख्या में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही विवाह एवं अन्य आयोजनों के लिए विशेष कोटा निर्धारित करने तथा प्रवासी लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में तरुण जैन, अमित वाल्मीकि, राहुल कौशिक, रवि शर्मा, बबलू भैया, मनोज ठाकुर, मास्टर सुरेंद्र सिंह अंकित राय, शुभम कौशिक, बिजेंदर, सुरेंद्र सिंह, तृषा, सरदार मलकीत सिंह श्री बलबीर कुशवाहा हरीश भारद्वाज अचिंत्य आदि लोग उपस्थित थे.

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!