22 C
Dehradun
Saturday, March 21, 2026


spot_img

एसपी ने किया रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण

चमोली। आज पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। सर्वप्रथम सलामी गार्द द्वारा मान-प्रणाम प्रस्तुत किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए एसपी चमोली द्वारा गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट एवं शस्त्र कवायद का निरीक्षण किया गया। परिसर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई को संतोषजनक बनाए रखने एवं नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। स्टोर के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि निष्प्रोज्य हेतु चिह्नित सामग्री में से जो वस्तुएं मरम्मत योग्य हैं, उनकी प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराई जाए। केवल वे ही सामग्री निष्प्रोज्य सूची में रखी जाएं जो पूर्णतः अनुपयोगी एवं मरम्मत योग्य नहीं हैं। वित्तीय वर्ष समाप्ति के दृष्टिगत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण सामग्री की खरीद समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाए, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए निर्देशित किया गया कि थानों को उपलब्ध कराए गए आर्म्स-एम्युनिशन एवं दंगा नियंत्रण सामग्री की पर्याप्तता का परीक्षण किया जाए। यदि किसी थाना स्तर पर सामग्री अपर्याप्त पाई जाती है, तो आवश्यकतानुसार अतिरिक्त उपलब्ध कराई जाए साथ ही जो दंगा नियंत्रण सामग्री/सैल निष्प्रोज्य हो चुके हैं, उन्हें नियमानुसार बदलवाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त साप्ताहिक परेड के दौरान नियमित रूप से शस्त्राभ्यास एवं बलवा ड्रिल का अभ्यास कराए जाने के निर्देश दिए गए। भोजनालय का निरीक्षण करते हुए पुलिस कार्मिकों को स्वच्छ, ताजा एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने एवं साप्ताहिक मेन्यू चार्ट प्रदर्शित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिम का निरीक्षण करते हुए एसपी चमोली द्वारा स्वयं उपकरणों का उपयोग कर उनकी कार्यशीलता का परीक्षण किया गया। गणना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी रोस्टर को सुव्यवस्थित एवं नियमानुसार तैयार करने तथा अनावश्यक अनुपस्थित कार्मिकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जी.डी. एवं कैश कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन रखने एवं कैश का समुचित लेखा-जोखा सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैरक निरीक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने एवं परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सीपीसी कैन्टीन का निरीक्षण कर उपलब्ध सामान की गुणवत्ता, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया गया साथ ही पुलिस लाइन में संचालित निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना, यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल, वाचक नरेन्द्र पुरी, आशुलिपिक यजुवेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!