14.5 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026


spot_img

एक दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

देहरादून 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को उतराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्वाधान में लक्ष्य संस्था द्वारा दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में एक दिवसीय पर्यावरण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मई माह से चलाये जा रहे उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद देहरादून के 30 से अधिक विद्यालयों के 15000 से अधिक विद्यार्थियों को इस मुहिम से जोड़ा गया है। पार्यवरण दिवस 05 जनू के अवसर पर लक्ष्य संस्था द्वारा कार्यक्रम में  341 पर्यावरण साथियों रैगपिकर तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृृष्ट कार्य कर रहे विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजकीय व अन्य निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित 1350 व्यक्तियों द्वारा पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गयी। कार्यक्रम में डॉ. गीता जैन (प्राचार्य तथा डीन, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज), कर्नल प्रतुल थपलियाल (सीओ 127 बीएन इको टास्क फ़ोर्स), ललित जोशी (चेयरमैन सीआईएसएमआर, कांलेज) संदीप गुप्ता (निदेशक डीडीए), वार्ड नम्बर 24 के पार्षद विशाल कुमार तथा लक्ष्य संस्था की सचिव मीनाक्षी असवाल उपस्थित रहीं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!