25.6 C
Dehradun
Tuesday, February 24, 2026


spot_img

उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी

देहरादून। उत्तराखंड में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में हो रही बारिश से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिस कारण लोगों ने गर्म कपड़े भी वापस निकाल लिये हैं। बारिश के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर गढ़वाल में ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। जून महीने में पहली बार ऐसी ठंड महसूस हुई है। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से खासा दिक्कत हो रही है। कई जगह बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। वहीं हेमकुंड साहिब में मौसम बिगड़ने से हल्की बर्फबारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। भारी ठंड में भी श्रद्धालु हिम सरोवर में स्नान कर रहे हैं। इसके बाद वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक है। प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तेज दौर की बारिश व तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व नौ जून तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!