27 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

श्रीमती श्वेता चौबे ने ग्रहण किया एसएसपी टिहरी गढ़वाल का कार्यभार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

टिहरी गढ़वाल, 06 अप्रैल। श्रीमती श्वेता चौबे ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल का कार्यभार ग्रहण कर लिया हैं। आज जनपद टिहरी गढ़वाल में नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में आगमन पर सर्वप्रथम भद्रकाली मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात कार्यभार ग्रहण किया गया। श्रीमती श्वेता चौबे पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  अपने संबोधन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनता के साथ संवेदनशील एवं मित्रवत व्यवहार रखें। इसके पश्चात श्रीमती चौबे द्वारा पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे अभियान-विशेष रूप से नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था-को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने हेतु सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने के सभी अधिकारी गण को निर्देश दिए।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!