16.8 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

कैंट में भाजपा का महाभियान : 11,000 कन्याओं के पूजन का संकल्प

देहरादून। देहरादून की कैंट विधानसभा में नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य नजारा देखने को मिला। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कैहरीगांव में सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत पूरी विधानसभा में 11,000 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत रोजाना सैकड़ों की संख्या में बेटियों का वंदन किया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप में पधारी कन्याओं के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कैहरीगांव में रेड कार्पेट बिछाया। भाजपा 21, कैंट विधानसभा के अंतर्गत वार्ड 3 में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता जुटे। श्रद्धा भाव के साथ कंचकों का चरण प्रक्षालन किया गया और उन्हें चंदन-रोली का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम के दौरान पूरी बस्ती मां के जयकारों से गूंज उठी। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल कन्या पूजन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प 11,000 कन्याओं के पूजन का है। इसी कड़ी में हर दिन विभिन्न मंडलों में लगभग 1,500 कन्याओं का पूजन विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है। पूजन के बाद सभी कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर भोग लगाया जा रहा है और उन्हें उपहार वितरित किए जा रहे हैं। इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। वार्ड 3 में आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान सभासद कमल राज, मंडल महामंत्री संजय अरोड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अंजू बिष्ट और मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सेमवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान बढ़ता है और सामाजिक समरसता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र घेयल, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, सूरज भाटिया और रिया नैथानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके अलावा सुप्रिया डोभाल, राजेश सैन, महिपाल सिंह और हीरा सिंह गुसांई समेत दर्जनों बूथ अध्यक्षों ने व्यवस्थाएं संभाली। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से मां भगवती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी नवरात्रि जारी रहेगा ताकि लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!