22.7 C
Dehradun
Wednesday, March 11, 2026


spot_img

आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण

देहरादून। आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एलआईयू शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान एसएसपी ने आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी। मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिये की व्यवहार सम्बन्धी शिकायत को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा। अनावश्यक रूप से आमजन के कार्यों को लंबित रखने वाले कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होगी। निरीक्षण के दौरान अपने कार्यों के सम्बन्ध में कार्यालय आये आगन्तुकों से एसएसपी दून ने वार्ता भी की। एसएसपी ने आमजन की शिकायतों, कार्यों के प्रति संवेदनशील रहने के मातहतों को निर्देश दिये।
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस कार्यालय में आमजन के कार्यो से जुड़ी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया गया। स्थानीय अभिसूचना ईकाई तथा वैरीफिकेशन सेल के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त शाखाओं में नियुक्त पुलिस कर्मियों से उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने तथा किसी भी व्यक्ति के सत्यापन संबंधी दस्तावेजो को अनावश्यक रूप से लम्बित न रखने के निर्देश दिये गये। पुलिस कार्यालय में स्थापित पुलिस हैल्प डेस्क के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा हैल्प डेस्क में नियुक्त पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में एसएसपी कार्यालय में आने वाले आगन्तुकों के रिकार्ड को नियमित रूप से रजिस्टर में मेंटेन करने तथा समय-समय पर उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल कर उनकी समस्याओ के निराकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेने हेतु निर्देश दिये गये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट हिदायत दी कि आम जन से दुर्व्यवहार, अनावश्यक रूप से परेशान किये जाने सम्बन्धी किसी भी शिकायत को नजर अंदाज नहीं किया जायेगा तथा सम्बन्धित पुलिस कर्मी के विरूद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!