14.2 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026


spot_img

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और स्व. बलराम जाखड़ के पुत्र सुनील जाखड़ हुए भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। सुनील जाखड़ इन दिनों दिल्ली में हैं और  जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद आज गुरुवार को पंजाब बड़े नेताओं में गिने जाने वाले  सुनील जाखड़ भाजपा में शामिल गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदस्यता दिलाई। इसके साथ ही सुनील जाखड़ का कांग्रेस से पुराण कई सालों का रिश्ता ख़त्म हो गया। उनके पिता बलराम जाखड़ भी कांग्रेस के बड़े नेता थे और केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।

बताते चलें सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए 14 मई को पार्टी  से इस्तीफा दे दिया था। पंजाब विधानसभा चुनाव के वक्त से ही सुनील जाखड़ नाराज चल रहे थे। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद जब पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया था, उसके बाद जाखड़ कई बार बयान देकर नाराजगी भी व्यक्त कर चुके थे। कहा जाता है कि सुनील जाखड़ ने किसानों के लिए कई काम किये हैं और भाजपा जाखड़ को पंजाब की राजनीती में इस्तेमाल कर सकती है, परन्तु यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा जाखड़ को राज्य सभा भी भेज सकती है। हालांकि यह भविष्य के गर्भ में है कि भाजपा जाखड़ को कहाँ इस्तेमाल करेगी। सूत्रों के अनुसार सालों से प्रदेश की राजनीति करने वाले सुनील जाखड़ अब राष्ट्रीय राजनीति में आना चाहते हैं।

एएनआई के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सुनील जाखड़ का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें एक अनुभवी राजनीतिक नेता बताया। इस अवसर पर मौजूद जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जाखड़ पंजाब में पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। सुनील जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह कांग्रेस में रहते हुए भी अलग छवि के नेता रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनील जाखड़ ने हमेशा किसानों के लिए काम किया। आज भाजपा पंजाब में राष्ट्रवादी ताकतों में पहले स्थान पर है। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके साथ मिलकर भाजपा पंजाब को एक नए मुकाम पर ले जाएगी। इसमें सुनील जाखड़ का अहम योगदान रहने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!