39 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आईपीएस प्रमेंद्र डोबाल की सटीक रणनीति से अपराधी दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते हुये दिखाई दे रहे हैं। हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस के अनुसार पुराने विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नसीम निवासी क्लेमेंट टाउन द्वारा थाना क्लेमेंट टाउन पर एक लिखित तहरीर विगत 11 मई की रात्रि अभियुक्त भरत कुमार द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके पुत्र मोहम्मद दानिश पर लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के संबंध में दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना क्लेमेंट टाउन पर हत्या के प्रयास के संबंध में मुकदमा अपराध सख्या- 46/26 धारा 109/126(2)/191(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।  प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटजों एंव आस-पास के लोगों के बयानों के आधार पर घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही अभियुक्तो के सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गई पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज क्लेमेंटाउन क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर झील तिरहा कम्युनिटी हॉल क्लेमेंट टाउन के पास से घटना में नामजद मुख्य अभियुक्त  भरत कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम बखरवा, पोस्ट ऑफिस शाहजहांपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में प्रकाश में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img