16.4 C
Dehradun
Thursday, March 19, 2026


spot_img

त्यौहार की आड में अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले सीधे जायेंगें सलाखों के पीछे

देहरादून, 19 मार्च। वर्तमान में चल रहे नवरात्र व आगामी अलविदा जुम्मे व ईद के पर्व के दौरान सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा आपसी सौहार्द के साथ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस द्वारा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों/जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग/अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु अवगत कराया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सम्पूर्ण जनपद को 03 सुपर जोन, 06 जोन तथा 17 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सैक्टर में सम्बन्धित थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सुरक्षा एंव शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही किसी भी सूचना पर त्वरित रिस्पांस के लिए सभी सेक्टरों में पीसीआर को तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए 24×7 मानीटरिंग की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जायेगी। देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि पर्वों को अपने परिवार के साथ हर्षाेल्लास के साथ मनायें पर इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पडे। पुलिस द्वारा लगातार हुडदंगियों/अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। त्यौहारों के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!