14.9 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

अवैध चरस के साथ 02 ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून, 31 जनवरी। नशा तस्करों पर दून पुलिस ने कडा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में अवैध चरस के साथ 10-10 हजार रुपए के 02 ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 07 लाख रूपए मूल्य की 03 किलो 335 ग्राम अवैध चरस  बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पूर्व में अभियुक्तों के 02 साथियों को 03 किलो 500 ग्राम अवैध चरस के साथ दून पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनो इनामी अभियुक्त उस समय मौके से फरार हो गये थे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रयासरत थी।अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उन पर 10-10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्त पहाडी जनपदों से अवैध चरस लाकर देहरादून तथा हरिद्वार में नशा तस्करों को सप्लाई करता था।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए नशा तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा नशे की गिरफ्त में आये लोगों की काउंसलिंग करते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोडने के लिये प्रेरित करने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों तथा नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु टीम गठित की गयी। थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे की गिरफ्त में आये व्यक्तियों की काउंसलिंग के दौरान पुलिस टीम को जानकारी मिली कि कुछ नशा तस्कर पहाडी क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध चरस की देहरादून व अन्य स्थानो में सप्लाई कर रहे है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्धारा सूचना तन्त्र मजबूत करते हुये सुरागरसी पतारसी कर नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में मैनुवली जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को कुछ नशा तस्करों के डीएल नम्बर की कार से देहरादून मे अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने के लिये आने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए एफडी भवन रायपुर के पास एक डीएल नम्बर के संदिग्ध वाहन को चैकिंग के लिये रोका गया, वाहन की तलाशी लेने पर वाहन सवार व्यक्तियों नीरज कठैत पुत्र रोशन कठैत निवासी ग्राम साबली, थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता गोविन्द विहार आईटी पार्क जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष व सौरभ चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान निवासी ग्राम धनसारा  थाना देवप्रयाग जनपद टिहरी गढ़वाल हाल पता गोविन्द विहार आईटी पार्क जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष के पास से पुलिस टीम को भारी मात्रा में अवैध चरस (कुल 03 किलो 335 ग्राम) बरामद हुई। पुलिस द्वारा मौके से दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे वाहन को सीज किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रायपुर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्त पूर्व में थाना रायपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 181/ 2024, धारा- 8/20(सी)/29/60 एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित चल रहे थे, जिन पर 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। पूर्व में रायपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों के 02 अन्य साथियों धर्मराज धामी तथा आयुष रावत को 03 किलो 500 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसमें दोनो अभियुक्त नीरज तथा सौरभ रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे। जिनकी तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह लम्बे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं, दोनो अभियुक्त पहाडी क्षेत्रों से अवैध चरस को एकत्रित कर देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार व अन्य स्थानों पर सप्लाई करते थे, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो जाता था। अभियुक्तों द्वारा बरामद चरस को टिहरी तथा मसूरी क्षेत्र से खरीदकर लाना बताया गया। जिसे अभियुक्तों द्वारा देहरादून व हरिद्वार में सप्लाई किया जाना था। तस्करी में प्रयुक्त कार के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त कार को चरस की बिक्री से प्राप्त पैसों से खरीद कर तस्करी में प्रयुक्त करना बताया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिस पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!