12.2 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

पुलिस की गिरफ्त में आए युवा मोबाइल स्नैचर, 2 मोबाइल बरामद

  • पुलिस की गिरफ्त में आए युवा मोबाइल स्नैचर
  • दो आरोपी युवक गिरफ्तार, छीने गए 2 मोबाइल बरामद

हरिद्वार 10 फरवरी, बीटी 8 फरवरी को शिकायतकर्ता मुकदमा अरविंद कुमार पुत्र स्वर्गीय बलजीत सिंह ग्राम मटका कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा तहरीरी सूचना दी की दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका मोबाइल फोन रियलमी छीनकर ले गए हैं इसके संबंध में कोतवाली रुड़की पर मुकदमा अपराध संख्या 34/ 26 धारा 304 (2)BNS बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज कराया गया।
जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज चेक कर गहन पतारसी सुरागरसी करते हुए आज मंगलवार 10 फरवरी को साहिल पुत्र इनाम व सुहेल पुत्र स्वर्ग तालिब को नगर निगम चौराहे से आगे रुड़की से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी किए गए 2 मोबाइल बरामद किए गए।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :- साहिल पुत्र इनाम निवासी बदा रोड माहीग्रान कोतवाली रुड़की और सुहेल पुत्र स्वर्ग तालिब निवासी बदा रोड माहीग्रान कोतवाली रुड़की।

गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोन :- एक मोबाइल फोन. OPPO A-15 और एक मोबाइल फोन रियलमी।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- एसआई चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल यूनुस बाग, कांस्टेबल राजेश देवरानी, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल शूरवीर सिंह और कांस्टेबल चालक मुकेश।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!