15.4 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

मैक्स अस्पताल से मरीज के मोबाइल चोरी में स्टाफ नर्स के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून 25 मई, बीती 18 मई को अमनदीप गिल पुत्र स्व अवतार सिंह गिल निवासी बसन्त विहार, देहरादून ने  थाना राजपुर, जनपद देहरादून पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 21 अप्रैल  को उनके पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हे मैक्स अस्पताल, देहरादून में भर्ती कराया गया था। जिनकी उपचार के दौरान 8 मई को मृत्यु हो गया थी। उक्त प्रार्थना पत्र में आवेदक द्वारा अपने पिता का मोबाइल फोन सैमसंग आँन 6 ब्लैक रंग अस्पताल में ही चोरी होना तथा उक्त फोन में बहुत ही जरूरी और कान्फिडैशियल डाटा होना भी अंकित किया गया था ।
शिकायत के सम्बन्ध में जाँच करने पर तथ्य प्रकाश में आये कि 21 अप्रैल को आवेदक अमन दीप गिल के पिता अवतार सिंह गिल अस्वस्थ्य होने के कारण मैक्स अस्पताल में भर्ती हुये थे। दौराने उपचार दिनांक मई को उनका निधन हो गया था । उनका मोबाइल फोन माँडल सैमसंग आँन 6 ब्लैक रंग अस्पताल से चोरी हो गया था तथा मोबाइल चोरी के सम्बन्ध में उनके द्वारा मैक्स अस्पताल प्रबन्धन को भी अवगत कराया गया था, परन्तु वह अपनी उक्त जिम्मेदारी का निर्वहन न कर आवेदक को टालते रहे जिसके पश्चात आवेदक द्वारा उक्त चोरी के बाबत थाना पुलिस को सूचित किया गया।
प्रकरण की जाँच के दौरान इसी प्रकार से अन्य भर्ती मरीजों के साथ चोरी की घटना के होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस सम्बन्ध में स्व  अवतार सिंह गिल की तीमारदारों में लगी महिला नर्सो से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अस्पताल में उक्त प्रकार की चोरी की घटनायें अकसर होती रहती है। यही नहीं अस्पताल से कोविड महामारी के दौरान जीवन रक्षक दवायें व रेमीडिसीवर इंजेक्शन भी चोरी करके बाहर भेजे जाने की घटना का उल्लेख भी नर्सिंग स्टाफ द्वारा किया गया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि मैक्स अस्पताल प्रबन्धन को उक्त समस्त घटनाओ की जानकारी होने के पश्चात भी अस्पताल प्रबन्धन द्वारा ना तो स्व अवतार सिंह गिल के फोन चोरी होने अथवा अन्य चोरी की घटनाओं के साथ-साथ जीवन रक्षक दवाओं रेमीडिसीवर आदि के चोरी होने अथवा कुप्रबन्धन के सम्बन्ध में कोई भी सूचना किसी भी सक्षम अधिकारी अथवा पुलिस अधिकारी आदि को नहीं दी गयी, जो अस्पताल प्रबन्धन के इस प्रकरण में या तो संलिप्त होने अथवा आरोपियों को शह देने की ओर इशारा करती है।
प्रकरण को उच्चाधिकारी गणों के संज्ञान में लाये जाने के उपरान्त एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, देहरादून के आदेशानुसार व श्रीमान पुलिस अधीक्षक, नगर, देहरादून के निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी, डालनवाला के नेतृत्व में कोविड-19 फेज-2 महामारी के दौरान उक्त घटना के अनावरण व घटना में संलिप्त व्यक्तियो की धर पकड़ हेतु तत्काल टीम का गठन कर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वादी के पिता स्व0 अवतार सिंह के मोबाइल सैमसंग आँन 6 की आईएमईआई रन कराये जाने पर उक्त मोबाइल में दो मोबाइल नम्बरो का चलना प्रकाश में आया जिनमें से 1 मोबाइल नम्बर की आईडी राजकुमार पुत्र बाबूराम निवासी 258 नजीबाबाद, मण्डी, बिजनौर, यूपी तथा दूसरे मोबाइल नम्बर की आईडी सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर यूपी  के नाम पर होनी ज्ञात हुयी । उक्त मोबाइल नम्बरो पर सम्पर्क करने पर एक मोबाइल नम्बर वर्तमान में बन्द होना पाया गया। तथा दूसरे मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर फोन उठाने वाले व्यक्ति द्वारा अपना नाम सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर यूपी बताया। सलमान उपरोक्त को विवेचक द्वारा विश्वास में लेकर वार्ता की गयी तो सलमान द्वारा बताया गया कि मैं अभी जाखन, राजपुर रोड में हॅू। इस पर विवेचक को सलमान द्वारा राजपुर रोड सांई मन्दिर के पास मिलने हेतु कहा गया। पुलिस टीम द्वारा सांई मन्दिर के पास पँहुच कर वहाँ खड़े व्यक्ति के सलमान होने के सम्बन्ध में आश्वास्त होने के उपरान्त उसका नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी लेने पर उसके पास से मोबाइल फोन सैमसंग आँन 6 बरामद हुआ। जिसकी आईईएमआई का मिलान करने पर उक्त फोन अभियोग से सम्बन्धित होना पाया गया जिस पर सलमान को मौके से गिरफ्तार कर मोबाइल सैमसंग आँन 6 मोबाइल स्मार्ट फोन (कीमत लगभग 20,000 रूपये) को कब्जे पुलिस लिया गया । पूछताछ में अभियुक्त सलमान अहमद पुत्र खुशनुद निवासी नगीना, मोहम्मदपुर त्रिलोक, बिजनौर यूपी हाल पता- चुक्खुवाला मोहल्ला थाना कोतवाली नगर, देहरादून। (रूकइया का मित्र) उम्र-27 वर्ष द्वारा बरामद मोबाइल को अपनी गर्लफ्रैण्ड रूकइया द्वारा अस्पताल से चोरी कर उसे देना बताया गया। सलमान की निशादेही पर अभियोग से सम्बन्धित अन्य अभियुक्ता रूकइया रूकइया पुत्री मोबिन निवासी संस्कृति लोक काँलोनी, ब्राहमणवाला, थाना पटेलनगर, देहरादून उम्र-21 वर्षं स्टाँफ नर्स मैक्स अस्पताल को मैक्स अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्ता रूकइया द्वारा अस्पताल से जीवनरक्षक दवाइयों व इंजेक्शन चोरी करने की बात भी प्रकाश में आयी है। जिसके सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है। दवाओ की चोरी के सम्बन्ध में अस्पताल प्रबन्धन से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!