- मंदिर में चोरी की घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- मंदिर से चोरी किये गये दानपात्र के साथ किया गया गिरफ्तार
देहरादून 13 जून, थाना डालनवाला में बीती 10 जून को शिकायतकर्ता सुरेश उनियाल पुत्र रोशन उनियाल निवासी- ग्राम- मज्याड़ी, टिहरी गढ़वाल हाल निवासी- सर्वे चौक, करनपुर, देहरादून ने हाजिर थाना आकर प्रार्थना पत्र दिया कि शनिवार 10 जून की रात्रि को अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में मन्दिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर व अन्दर घुसकर मन्दिर का दान पात्र, शिवलिंग का तांबे का नाग, तांबे की गागर, चार छोटे-बड़े तांबे के लोटे व आरती की पंचमुखी थाली चोरी कर लिये गये हैं। उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना डालनवाला पर तत्काल मुकदमा 121/2023 धारा- 380/457आईपीसी बनाम अज्ञात दर्ज किया गया।
देहरादून इंस्पेक्टर इंचार्ज डालनवाला द्वारा उक्त घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। उक्त चोरी के सम्बन्ध में डीआईजी /एसएसपी देहरादून दिलीप सिंह कुंवर द्वारा पंजीकृत अभियोग में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर चोरी किए गये माल की बरामदगी हेतु आवश्यक आदेश-निर्देश दिये। इन आदेश-निर्देशों के क्रम में एसपी सिटी तथा सीओ डालनवाला के निकट देखरेख व मार्ग दर्शन में इंस्पेक्टर इंचार्ज डालनवाला द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना तन्त्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास व संभावित स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन कर चोरी के अनावरण के लिए मुखबिरों द्वारा सुराग लगा कर व त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 जून की रात्रि को दो अभियुक्तों अर्जुन कुमार उर्फ बान्डी व रजत थापा उर्फ पुंगी को गिरफ्तार कर जिला कारागार देहरादून भेजा गया था एवं उक्त घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त हैप्पी वांछित चल रहा था जिसे मुखबिर खास की सूचना पर रविवार 11 जून को शाम के समय 7.20 बजे सर्वे स्टेट से नयां गांव जाने वाली रोड पर वांछित चल रहे अभियुक्त शुभम नेगी उर्फ हैप्पी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी- विजयपुर नया गांव नियर पीएनबी एटीएम, कैन्ट जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष को मन्दिर के दानपात्र मय मंदिर के टूटे ताले के साथ के साथ गिरफ्तार किया गया एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 आईपीसी की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसको माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त – शुभम नेगी उर्फ हैप्पी पुत्र राजेन्द्र सिंह नेगी निवासी- विजयपुर नया गांव नियर पीएनबी एटीएम, कैन्ट जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद सामान- मन्दिर का दानपात्र और मंदिर का टूटा ताला।
अभियुक्त ने बताया है कि वह वर्ष 2019-2020 में पूर्व में भी चोरी के मामले में थाना रायपुर से जेल जा चुका है अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- एसआई कमलेश प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, कोतवाली डालनवाला, देहरादून, हेड कॉन्स्टेबल बसन्त कुमार और कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, कोतवाली डालनवाला, देहरादून।




