20.5 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

छांव में आराम कर रहे परिवार पर गिरा पेड़, पति-पत्नी और बच्ची तीनों की मौत

देहरादून 19 अप्रैल, टनकपुर में रेलवे स्टेशन के पास एक परिवार के लिए पेड़ मौत बन गया। जिस पेड़ के नीचे छांव लेने के लिए पति-पत्नी और बच्ची बैठे, वही उनके लिए काल बन गया. टनकपुर में दिल दहला देना वाला यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक परिवार अपनी पौत्री के साथ दोपहर में रलवे स्टेशन के पास एक पेड़ के नीचे आराम कर रहा था। उसी समय अचानक तेज हवा चली और जब तक वह संभल पाते उसके नीचे लेटे लोगों पर पेड़ गिर गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

घटना की मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग चार बजे क्षेत्र में कबाड़ बीनने का काम करने वाले काफी  लोग भोजन करने के बाद पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। इस बीच आयी आंधी-अंधड के बीच पेड अचानक गिर गया और जब तक वह संभल पाते उसके नीचे लेटे जिसमें 45 वर्षीय अमर सिंह पुत्र प्यारे और उनकी पत्नी सुनीता 35 ग्राम मिलकिया थाना निगौही शाहंजहापुर यूपी उसकी चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतकों की पौत्री (बेटी की बेटी) ज्योति घायल अवस्था में उसके पिता नरेश संयुक्त चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना से परिजनों का बुरा हाल है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!