देहरादून 25 जून, शुक्रवार को कंट्रोल रूम ऋषिकेश के माध्यम से कोतवाली ऋषिकेश पर सुबह समय 8 बजे सूचना प्राप्त हुई कि नगर निगम के सामने एक ट्रक(कंटेनर) चालक के द्वारा एक स्कूटी चालक को टक्कर मार दी गई है सूचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा उच्च अधिकारी गणों को सूचित करते हुए मय हमराह कर्मचारी गणों के घटनास्थल पर पहुंचे। जहां स्कूटी संख्या UK 07 BR 8646 का चालक उक्त वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है, जिसको हमराह कर्मचारी गणों की सहायता से तत्काल 108 के माध्यम से ऐम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया। घटनास्थल पर ट्रक(कंटेनर) UP 24 T 0667 का चालक ट्रक को सब्जी मंडी के पास छोड़कर फरार हो गया है। दौराने उपचार घायल स्कूटी चालक की एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में मृत्यु हो गई है। जिसका पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ट्रक को आईडीपीएल में खड़ा कर दिया गया है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है|




