20.7 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026


spot_img

दर्दनाक: देर रात आई 10 कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत 3 घायल

  • भैंसकोट ख़िरसु मार्ग पर एक i10 कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त।
  • एसडीआरएफ ने 3 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया, एक मृतक के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के किया सुपर्द।

पौड़ी/श्रीनगर 13 जून, कल सोमवार 12 जून की देर रात थाना श्रीनगर द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि भैंसकोट-ख़िरसू मार्ग पर श्रीनगर की ओर आते हुए एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना मिलते ही मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट के हमराह एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक i10 कार जिसमें 4 लोग सवार थे, अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गयी थी।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित बचाव अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए 3 घायलों को निकालकर अस्पताल पहुँचाया जबकि एक व्यक्ति जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी, के शव को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

दुर्घटना में घायल:-

1. अंकित राणा निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी।
2. शशांक बहुगुणा निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी।
3. सुशील चौहान निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी।

मृतक का विवरण:- कौशल चमोली उम्र:-38 वर्ष निवासी-ग्राम बलोड़ी खिर्सू पौड़ी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!