13.2 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026


spot_img

पुलिस ने तिब्बती बाजार हत्याकाण्ड के शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • सीएम धामी के पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश का असर
  • पुलिस ने तिब्बती बाजार हत्याकाण्ड के शूटर और सहयोगी को विभिन्न जगह पर तड़के हुई मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
  • पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, बदमाशों का अस्पताल में चल रहा है ईलाज
  • बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी बरामद

देहरादून 12 फरवरी, सीएम धामी के पुलिस प्रशासन को सख्त निर्देश का असर पड़ा इसके चलते दून पुलिस ने मुस्तैदी दिखते हुए तिब्बती बाजार हत्याकाण्ड के शूटर के दृष्टिगत जनपद देहरादून में सभी थाना क्षेत्र में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ हेतु शहर से देहात तक लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग कर चलाया जा रहा था अभियान। आज तड़के सुबह पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो बदमाशों को अलग-अलग थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार। नाकेबंदी व सघन चेकिंग के दौरान रायपुर थाना क्षेत्र में लाडपुर के जंगल में बदमाश द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस मुठभेड़ मे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, बदमाश के पैर पर लगी गोली, बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल कोरोंनैशन ले जाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है । बदमाशों से दो देशी तमंचे वह एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश द्वारा लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर पुलिस के रोकने पर ना रुककर वापस पीछे भागकर खंडर फैक्ट्री मे घुसकर पुलिस पार्टी पर फायर किया गया जवाबी कार्यवाही, मुठभेड़ मे एक बदमाश गिरफ्तार किया गया, मुठभेड़ मे गिरफ्तार बदमाश के दाहिने पैर पर लगी गोली।

घटना की जानकारी तड़के उच्च अधिकारियों को दे दी गई उच्च अधिकारी मौके पर रवाना हुए। एसएसपी देहरादून ने कोरोनेशन अस्पताल (जहां बदमाशों का चिकित्सालय में ईलाज चल रहा है) पहुंचकर अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई।

पुलिस द्वारा पूछताछ में बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबुली है पुलिस अभी भी बदमाशों लगातार पूछताछ कर रही है, पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!