20.2 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026


spot_img

एम्स ऋषिकेश मे कार्यरत महिला का फरार हत्यारा यूपी से दबोचा

देहरादून/ऋषिकेश 2 फरवरी, बीते शनिवार 31 जनवरी की रात कोतवाली ऋषिकेश के शिवाजी नगर, गली नंबर 11 में किराये में रह रही एक महिला को एक व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई थी। घटना पर कोतवाली ऋषिकेश से पुलिस बल तत्काल मौके पर मृतक महिला की पहचान प्रीति रावत के रूप मे की थी, मृतक महिला के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि प्रीति रावत एम्स अस्पताल में सहायिका के पद पर कार्य कर रही थी तथा शिवाजी नगर में अकेले किराए पर रहती थी। घटना के संबंध में मृतक महिला के पिता बच्चन सिंह रावत द्वारा लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश मे बाबत उनकी पुत्री की हत्या सुरेश गुप्ता द्वारा गोली मारकर करने के संबंध में लिखित तहरीर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारीके लिए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली ऋषिकेश पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जिनके द्वारा अभियुक्त के सभी संभावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त सुरेश गुप्ता को छुटमलपुर सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त सुरेश गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालामल गुप्ता जिसकी उम्र 40 वर्ष है वह ग्राम दरगाहपुर थाना लक्सर जिला हरिद्वार का निवासी है परंतु आजकल वह आवास विकास कालोनी ऋषिकेश मे रहता है।

क्या था मामला- घटना की जांच व आसपास के लोगो से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रीति रावत का कुछ वर्ष पूर्व अपने पति से तलाक हो गया था तथा कोरोना के समय प्रीति सुरेश गुप्ता के ससुराल वालों की ऋषिकेश स्थित दुकान में काम करने के लिए आई थी, जहां उसकी मुलाकात सुरेश गुप्ता से हुई थी तथा उसके पश्चात से सुरेश गुप्ता का अक्सर मृतक महिला से मिलना जुलना होता था व उसके घर पर आना-जाना था, सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी जब उसके घर वालों को पता चली तो सुरेश गुप्ता व उसकी पत्नी का अक्सर झगड़ा होता था इस पारिवारिक झगडे को निपटने का स्थानीय सम्मानित व्यक्तियों द्वारा भी काफी प्रयास किया गया परंतु सुरेश गुप्ता व प्रीति के बीच प्रेम प्रसंग के चलते पारिवारिक झगड़ा बढ़ता गया उक्त विवाद के चलते अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा प्रीति के साथ विवाह करने के लिए अपनी पत्नी से लगभग 4 माह पूर्व आपसी सहमति से तलाक ले लिया, प्रीति से शादी करने से पूर्व प्रीति एवं उसके परिजनों द्वारा ऋषिकेश में संपत्ति लेने की बात सुरेश गुप्ता से कही गई, जिस कारण अभियुक्त सुरेश गुप्ता द्वारा अपनी लक्सर हरिद्वार स्थित अपनी पैतृक सारी संपत्ति 35 लाख में बेचकर ऋषिकेश मे प्रीति के साथ रहने के लिए मकान ढूंढ़ने लगा, परंतु 35 लाख में कोई अच्छी संपत्ति न मिलने के कारण अभियुक्त एवम् प्रीति के बीच मनमुटाव बढ़ने लगा जिस कारण अभियुक्त अवसाद में भी आ गया था.
प्रथमदृष्टया अभियुक्त का मृतिका प्रीति के साथ प्रेम प्रसंग होने के कारण अपनी पत्नी से तलाक होने
तथा अपनी लक्सर स्थित सारी संपत्ति बेचकर भी ऋषिकेश में प्रीति संग शादी कर रहने के लिए मकान न खरीद पाने के चलते मनमुटाव व अवसाद,मे आकर अभियुक्त द्वारा उक्त घटना का अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!