18.9 C
Dehradun
Friday, March 6, 2026


spot_img

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बरामद

  • नाबालिक अपह्रता को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
  • नाबालिक अपह्रता को किया सकुशल बरामद
  • आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की जा रही है आगे की कानूनी कार्रवाई

हरिद्वार, 6 मार्च। थाना पथरी क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 फरवरी को थाना पथरी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को अवशीष नामक युवक बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने नाबालिग की शीघ्र बरामदगी के निर्देश दिए। आदेश के अनुपालन में थानाध्यक्ष पथरी ने अपहृत किशोरी की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, ताकि आरोपी और नाबालिग के बारे में जल्द से जल्द सुराग मिल सके।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसके आधार पर शुक्रवार 6 मार्च को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्टा तिराहा, पथरी क्षेत्र से शिकायतकर्ता की नाबालिग बेटी को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी अवशीष पुत्र कृष्णपाल, निवासी ग्राम नंदपुर, थाना रामपुर मनिहारन, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को भी हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में महिला एसआई शाहिदा परवीन, एएसआई जसवंत बिष्ट, कॉन्स्टेबल सुशील कुमार तथा महिला होमगार्ड पूनम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!