14.2 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

देहरादून में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बना कर कनाडा निवासी एनआरआई की भूमि बेचने वाला अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आया

  • कनाडा निवासी एनआरआई पल्लव माटा की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर भूमि विक्रय करने वाले षड्यंत्रकर्ता अभियुक्त गिरफ्तार

    देहरादून 23 मार्च, मुकदमा वादी पल्लव माटा पुत्र इंदर माटा निवासी 13 ढाकपट्टी राजपुर हालिया निवासी क्रिसेंट मोंटेरियो कनाडा द्वारा दी गई तहरीर बाबत वादी की भूमि की दिल्ली में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर अभियुक्त खुर्शीद व मोहम्मद यूसुफ द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून में विक्रय अनुबंध पत्र संपादित किए जाने व प्लॉट में घुसकर कब्जे का प्रयास करने के संबंध में दिनांक 27/2/2021 को थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 41/2021 धारा 420/467/468/ 471/452/120B बनाम खुर्शीद आदि पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गई दौरान विवेचना रजिस्ट्रार कार्यालय दिल्ली में इस प्रकार की कोई भी पावर ऑफ अटॉर्नी पंजीकृत होनी नहीं पाई गई सम्बन्धित धोखाधड़ी के गम्भीर प्रकरण को देखते हुये एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेशानुसार व एसपी सिटी सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मौहम्मद यूसुफ पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी- 73 टर्नर रोड सोना हाउस देहरादून को पटेल नगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त मोहम्मद यूसुफ पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद यामीन निवासी सोना हाउस 73 टर्नर रोड माजरा जिला देहरादून उम्र 58 वर्ष को न्यायालय में पेश किया जा रहा है|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!