24 C
Dehradun
Tuesday, March 10, 2026


spot_img

नाबालिग को फुसलाकर अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी दबोचा

  • महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
  • नाबालिग का अपहरण व दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपी बुग्गावाला पुलिस ने धर दबोचा
  • पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में लिया।

हरिद्वार, 10 मार्च। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च को थाना बुग्गावाला क्षेत्र के एक निवासी ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि परमजीत पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम बड़ी लाम, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर लिया।

मामले की विवेचना महिला एसआई प्रीति तोमर द्वारा की जा रही है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर इंचार्ज बुग्गावाला के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर लगातार जांच करते हुए मंगलवार 10 मार्च को ग्राम बड़ी लाम में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी परमजीत पुत्र रामचन्द्र (उम्र 22 वर्ष) को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला एसआई प्रीति तोमर, एएसआई अरविन्द भट्ट, हेड कॉन्स्टेबल गोपाल कुमार और कॉन्स्टेबल विक्रम शामिल रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!