देहरादून 25 जून, बीती जून 24जून को महिला शिकायतकर्ता रिया कक्कड़ पुत्री सतपाल कक्कड़ निवासी स्पेशल विंग प्रेमनगर देहरादून के द्वारा थाना प्रेमनगर में एक लिखित सूचना दी कि एक अज्ञात स्कूटी सवार अमिताभ टैक्सटाइल मिल्स के पास से शिकायतकर्ता रिया कक्कड़ को धक्का देकर मोबाइल छीन कर भाग गया है, सूचना के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर अभियोग दर्ज करते हुए जाँच शुरू की गई एवं घटना के खुलासे के लिए एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के आदेशानुसार एवं एसपी सिटी सरिता डोबाल के निर्देशन में एवं सीओ प्रेमनगर की देखरेख में थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा पुलिस टीम बनाई गई, इस गठित पुलिस टीम ने मुखबिरों को लगाया गया, पुलिस टीम ने ठोस सुराग लगते हुए पता लगाते हुए और सीसीटीवी को देखने के बाद आज 25 जून को महिला से लूटे गए मोबाइल सहित एक स्कूटी सवार अभियुक्त चंद्रमोहन सिंह चौधरी पुत्र गजेंद्र सिंह चौधरी निवासी फेस-1, B24 राघवविहार प्रेम नगर देहरादून उम्र 28 वर्ष को मोहनपुर चौक के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त चंद्रमोहन से पुलिस ने एक लूटा गया मोबाइल फोन VIVO y20g और घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी यामाहा UK07BX 1738 आदि बरामद किया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की और जानकारियाँ भी जुटाई जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा। अभियुक्त चंद्रमोहन को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रेम नगर धनराज सिंह बिष्ट, एसआई संदीप कुमार थाना प्रेमनगर, कॉन्स्टेबल 460 प्रदीप कुमार, कांस्टेबल 1736 सुनील प्रसाद, कांस्टेबल 1505 अमित रावत आदि थे।




