25.8 C
Dehradun
Wednesday, March 18, 2026


spot_img

लगभग 5 महीने से गुमशुदा युवती को पुलिस ने किया बरामद

हरिद्वार 13 दिसम्बर, बीती 29 जुलाई को थाना बुग्गावाला पर शिकायतकर्ता, निवासी ग्राम शहिदवाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, जनपद हरिद्वार द्वारा अपनी पुत्री (उम्र 20 वर्ष) के घर से कहीं चले जाने के संबंध में एक तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना बुग्गावाला पर गुमशुदगी संख्या 08/25 दर्ज की गई।

गुमशुदा की तलाश के दौरान दिल्ली, सहारनपुर, हरियाणा, मुजफ्फरनगर एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों में लगातार प्रयास किए गए, किंतु कोई सफलता प्राप्त नहीं हो सकी।

14 सितमबर को गुमशुदगी को मुकदमा संख्या 50/25 धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में तरमीम किया गया।

तत्पश्चात गुमशुदा की बरामदगी हेतु विवेचक द्वारा पुलिस टीम के साथ सीडीआर एवं लोकेशन विश्लेषण के माध्यम से जांच की गई, जिसमें गुमशुदा की लोकेशन महाराष्ट्र में होना प्रकाश में आया।

शुक्रवार 12  दिसम्बर को अन्य जनपदों की पुलिस की सहायता से सीडीआर व लोकेशन के आधार पर गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद किया गया।

बरामद गुमशुदा ने बताया कि वह बीती 18 जुलाई को दोपहर अपने माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी तथा खुड़गांव, नातीशवाड़ी, कोपर बस्ती, पुणे (महाराष्ट्र) में एक ठेकेदार के कलेसर में मजदूरी का कार्य कर रही थी।
पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर वह स्वयं बीती 5 दिसम्बर को गोवा एक्सप्रेस से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन से वापस आई।

बरामद गुमशुदा को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम :- एएसआई बलवीर सिंह और कॉन्स्टेबल नीलम चौहान।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!