18.8 C
Dehradun
Friday, February 27, 2026


spot_img

अय्याशी के शौक पूरा करने के लिए लिए वाहन चोरी करने वाले 3 चोर पुलिस ने दबोचे

  • एसएसपी सख्त रुख ने दिखाया असर, पुलिस को वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचने  मिली कामयाबी 
  • अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद
  • अय्याश अभियुक्त अपने शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी की वारदातों को देते थे अंजाम
  • वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए कप्तान के निर्देश पर जनपद में सक्रिय हैं कई टीमें

हरिद्वार 4 जनवरी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इन अपराधों में लिप्त अभियुक्तों एवं गैंग को सलाखों के पीछे भेजने के लिए कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जनपद के सिटी एवं देहात क्षेत्र में विभिन्न टीमें सक्रिय रहकर इन वारदातों को कर रहे अभियुक्तों की टोह ले रही हैं।

निरंतर चल रहे प्रयास के तहत थाना सिड़कुल पुलिस ने चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित घटनास्थलों को चिन्हित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। फुटेज विश्लेषण एवं सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने 3 जनवरी.को मोटरसाइकिले चोरी करने की फिराक में सिडकुल क्षेत्र ABB चौक से किर्वी चौक की ओर से आ रहे तीन संदिग्धों को चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ पकड़ लिया।
अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ के पश्चात चार अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। बरामद कुल 6 मोटर साइकिलों में से अभियुक्तों ने 05 मोटर साइकिल सिड़कुल थाना क्षेत्र से ही चुराई गई थी। शेष 01 मोटर साइकिल के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पकडे गये युवक अपने शौक पूरे करने के लिये मोटर साइकिल चोरी किया करते थे।

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :-
1-आशू कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी औरंगपुर बसंता थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार।
2.केशव चौहान पुत्र सतीश चौहान निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार
3.सचिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान महादेवपुरम थाना सिडकुल।

गिरफ्तार अभियुक्तों से बरामद मोटरसाइकिले :-
1-मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस- 4
2-मोटरसाइकिल पैशन प्लस- 1
3-मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर- 1

अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास रहा है इन पर 5 मुकदमे थाना सिडकुल में दर्ज है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की और भी जानकारी जुटाई जा रही है।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- एसएचओ सिडकुल मनोहर सिंह भण्डारी, एसआई संदीप चौहान, एएसआई सुभाष रावत, हेड कॉन्स्टेबल सुनील सैनी, हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र चौधरी, कॉन्स्टेबल संदीप और वसीम।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!