24.4 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

रुद्रपुर में जमीन के विवाद को लेकर दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रपुर/उधम सिंह नगर 16 जून, जनपद के रुद्रपुर में मंगलवार 15 जून की दोपहर को जमीन के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों गुरकीर्तन व गुरपेज की राकेश मिश्रा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जमीन के विवाद के बाद हत्या के मामले में उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत नगर मलसी गांव में कल हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा व पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुई राइफल को भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हत्या में मुख्य आरोपी द्वारा इस्तेमाल हुई राइफल उत्तराखंड पुलिस के काठगोदाम थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा की है।जो कि हत्या मामले के मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा  का भाई है। एसएसपी ने बताया कि दारोगा राजेश मिश्रा के खिलाफ भी शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें मुख्य आरोपी राकेश मिश्रा और पप्पू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि अन्य दो नामजद आरोपियों के बारे में तफ्तीश की जा रही है, तफ्तीश के बाद उनके खिलाफ भी ठोस कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!