23.3 C
Dehradun
Saturday, February 14, 2026


spot_img

दर्दनाक: चार युवक नहर में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत

उधमसिंहनगर/काशीपुर 16 जुलाई, DDMO रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि काशीपुर में बीती 15 जुलाई की सांय एक युवक महादेव नहर में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता हैं।

वर्तमान समय में पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाले नदी और नहर उफान पर हैं। इसी दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी चार युवक काशीपुर आये हुए थे, जहां वह महादेव नहर में नहाने के लिए चले गए। नहर का जलस्तर अधिक होने व ठीक से तैरना न जानने के कारण एक युवक नहर में डूब गया।

उक्त सूचना पर पोस्ट रुद्रपुर से HC खीम बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची। SDRF टीम द्वारा महादेव नहर में अनेक स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

आज प्रातः से16 जुलाई को पुनः प्रातः से SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त युवक की खोजबीन हेतु गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर नहर में उक्त युवक का शव ढूंढ लिया गया, जिसे SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

डूबे युवक का विवरण:- कामिल, उम्र 18 वर्ष, निवासी- वनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!