20.5 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026


spot_img

देहरादून के आवासीय विद्यालय में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, संचालक गिरफ्तार

देहरादून 19 जुलाई, बीते रविवार को थाना नेहरू कॉलोनी पर शिकायतकर्ता एंजिला उर्फ पिंकी ने आकर लिखित तहरीर दी की जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा के संचालक बिंजोला द्वारा उनकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया गया है व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है उक्त तहरीर पर थाना नेहरू कॉलोनी में मुकदमा अपराध संख्या 283 वर्ष 2021 धारा 376 504 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम जनार्दन बिंजोला पंजीकृत किया गया है

बताया जा रहा है कि बीते कई सालों से नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में यह स्कूल जगत जीवन ज्योति गुरुकुल नवादा संचालित हो रहा है। जनार्दन बिंजौला नामक व्यक्ति नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में इस गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) स्कूल का संचालन करता है। जनार्दन बिंजौला स्कूल का संचालक है। आजकल इस स्कूल में आठ बच्चे पढ़ते हैं। इस स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाया जाता है। एसपी सिटी सरिता डोबाल के अनुसार रविवार को एक महिला ने बताया कि उसकी 12 साल की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है। स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस बात भी जांच की जा रही है कि कहीं दूसरे बच्चों के साथ भी गलत काम तो नहीं हुआ है। आरोपी के साथ रह रही एक महिला की भी मामले में संलिप्तता की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले पीड़ित के मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई की जाएगी। आज दिनांक 19 जुलाई 2021 को अभियुक्त जनार्दन बिन्जोला को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे आज ही  माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!