11.3 C
Dehradun
Wednesday, February 4, 2026


spot_img

दून मे युवती की नृशंस हत्या में पुलिस लापरवाही पर गिरी गाज, चौकी इंचार्ज सस्पेन्ड

देहरादून, 3 फरवरी। मच्छी बाजार स्थित कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद और पलटन बाजार के व्यापारियों के रोष को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रथमदृष्टया चौकी स्तर पर गंभीर लापरवाही परिलक्षित होने पर एसएसपी द्वारा पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच क्षेत्राधिकारी नगर को सौंपी गई थी इसके बाद चौकी इंचार्ज खुड़बुड़ा को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की गई जांच के बाद प्रस्तुत रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि घटना के संबंध में चौकी प्रभारी की भूमिका में लापरवाही बरती गई। रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल प्रभाव से एसआई प्रद्युमन नेगी, चौकी इंचार्ज खुड़बुड़ा को निलंबित कर दिया है।

पुलिस विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी देहरादून ने कहा कि इस जघन्य अपराध की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, पुलिस प्रशासन ने आमजन को भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!