देहरादून 26 मई, जनपद में वर्तमान में जारी कर्फ्यू अथवा लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने, जमाखोरी अवैध क्रियाकलाप करने वालों तथा शराब व अन्य मादक पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून डॉ योगेन्द्र सिंह रावत के द्वारा लगातार आदेश दिए जा रहे हैं। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष रायपुर दिलबर सिंह नेगी महोदय के नेतृत्व में थाना एवं चौकी क्षेत्र में अवैध कारोबार एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार चेकिंग अभियान जारी है।
उक्त अभियान के दौरान आज दिनांक 26 मई 2021 को तपोवन पुल रायपुर के पास एसआई सुरेन्द्र सिंह राणा ने चीता कर्मियों के साथ चैकिंग के दौरान शेवरले कार न. HP 52B 7580 व एस्टीम कार न. UK 10 8810 में चार अभियुक्त यश चौधरी पुत्र बालेश्वर चौधरी निवासी 14/8 दशमेश विहार रायपुर देहरादून, अंकित चौहान पुत्र जय सिंह चौहान निवासी 8 ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून, गौरव राणा पुत्र राजेश राणा निवासी मंगलुवाला नालापानी रायपुर देहरादून, दीपक कुमार पुत्र स्व अशोक कुमार निवासी तपोवन रोड रायपुर देहरादून के कब्जे से कुल 17 पेटी ( 48 बोतल व 624 पव्वे) अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों के विरुद्ध 60/72 आबकारी अधिनिय के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।आज इन अभियुक्तों यश चौधरी पुत्र बालेश्वर चौधरी निवासी 14/8 दशमेश विहार रायपुर देहरादून उम्र 25 वर्ष, अंकित चौहान पुत्र स्व जय सिंह चौहान निवासी ओल्ड सर्वे रोड डालनवाला देहरादून उम्र 30 वर्ष, गौरव राणा पुत्र राजेश राणा निवासी मंगलुवाला नालापानी रायपुर देहरादून उम्र 24 वर्ष, दीपक कुमार पुत्र स्व अशोक कुमार निवासी तपोवन रोड रायपुर देहरादून उम्र 26 वर्ष आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्तों से बरामद माल 13 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग, 3 पेटी अंग्रेजी शराब ब्लेंडर्स प्राइड, 1 पेटी अंग्रेजी शराब इम्परियल ब्लू




