16.6 C
Dehradun
Thursday, April 9, 2026


spot_img

फर्जी पहचान पर रह रही विदेशी महिला सहयोगी समेत हिरासत गिरफ्तार 

  • एसएसपी के अनुभवी नेतृत्व मे हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी
  • फर्जी भारतीय दस्तावेज बनाकर रह रही बांग्लादेशी महिला आई पुलिस हिरासत में
  • पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाने में मददगार छत्तीसगढ़ निवासी को भी धरा
  • ज्वालापुर पुलिस और LIU की संयुक्त कार्यवाही में खुली षड्यंत्र की परतें
  • गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज, गहराई से की जा रही है पड़ताल
  • आरोपी महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट, बांग्लादेशी नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद
  • कप्तान ने थपथपाई टीम की पीठ, मातहत को अभियान में और तेजी लाने के दिए निर्देश
  • पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस की सबसे बड़ी सफलता

हरिद्वार 9 अप्रैल। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस और अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की संयुक्त टीम ने सत्यापन अभियान के दौरान एक बांग्लादेशी महिला को फर्जी पहचान के साथ रहते हुए गिरफ्तार किया है। महिला अपने नाम और पहचान बदलकर स्थानीय क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने उसके सहयोगी को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को वैष्णवी एन्क्लेव, रामानन्द इंस्टीट्यूट के पास सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध महिला मिली, जो “स्वीटी” नाम से रह रही थी। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम सहेला बेगम निवासी कुमीला (बांग्लादेश) बताया।

महिला के कब्जे से बांग्लादेश मूल का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड बरामद हुआ। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2023 में वह सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आए श्यामदास के कहने पर भारत आई थी। 90 दिन की वैध अवधि समाप्त होने के बाद भी वह अवैध रूप से भारत में रह रही थी और बाद में हरिद्वार आकर श्यामदास के साथ रहने लगी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला ने श्यामदास की मदद से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट और मैरिज सर्टिफिकेट जैसे कई फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए थे।

पुलिस ने महिला के साथ-साथ उसे शरण देने और फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले श्यामदास को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी, एसआई अंशुल अग्रवाल, महिला एसआई सोनल रावत, कांस्टेबल मनोज डोभाल, देवेंद्र कुमार तथा एलआईयू टीम के एसआई सुरेश शाह और हेड कांस्टेबल मंशा राम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!