16.4 C
Dehradun
Monday, February 16, 2026


spot_img

पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

  • हरिद्वार पुलिस ने चैकिंग के दौरान धर दबोचा एक संदिग्ध आरोपी
  • आरोपी के कब्जे से बरामद किया एक अवैध तमंचा व कारतूस
  • आरोपी ने शादी समारोह में टसन दिखाने के लिये रखा था तमंचा
हरिद्वार 16 फरवरी, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा रविवार 15 फरवरी की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुमननगर से आरोपी अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ नंबर 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को पकड कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक कारतूस की बरामदगी की गयी ।
आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने तमंचा शादी समारोह आदि में टसन दिखाने के लिए अपने पास रखा था ।पुलिस ने आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग दर्ज किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त :-  अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ नंबर 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद सामान :- एक अदद तमंचा 12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- एसआई अर्जुन कुमार, चौकी इंचार्ज सुमननगर, कॉन्स्टेबल हरीश राणा और कॉन्स्टेबल राजेन्द्र रौतेला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Stay Connected

22,024FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!